बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का बड़ा बयान मुसलमानों को सब ने ठगा, हमने दिया हक….

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज़ाकिर हुसैन ने प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ बीजेपी मुख्यालय में बैठक की। इस बैठक में ज़ाकिर हुसैन ने कहा, उत्तरप्रदेश में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने के लिए बीजेपी के नेता लोगों के बीच जा रहे हैं।

इसके साथ ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज़ाकिर हुसैन  ने  कहा कि, उत्तरप्रदेश के मुसलमानों ने कांग्रेस, सपा को मौका दिया लेकिन किसी ने उनके लिया कुछ नहीं किया। जबकि बीजेपी की केंद्र सरकार हो या प्रदेश सरकार दोनो ने ही मुसलमानों को हक़ दिया, सत्ता में भागीदारी दी।

इस बैठक में सह प्रभारी गुलाम मुस्तफा ने भी भाग लिया। बैठकों में कई महत्वपूर्ण विषयों के साथ अल्पसंख्यक मोर्चा के विस्तार को लेकर चर्चा हुई। साथ ही अल्पसंख्यक संस्था की सूची बनाना, उनसे संपर्क करना, नए कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल करना। आपको बता दे कि ये बैठक करीब तीन घंटे तक चली।

Related Articles

Back to top button