प्रयागराज में निर्माण स्थल पर बड़ा हादसा, छत ढलते वक्त बल्ली टूटने से एक श्रमिक की मौत, एक घायल…

प्रयागराज के नवाबगंज क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की छत ढलते वक्त शटरिंग की बल्ली टूटने से एक श्रमिक की मौत और एक घायल हो गया। अस्पताल भेजे गए घायल श्रमिक की स्थिति गंभीर है।

Uttar-Pradesh: प्रयागराज के नवाबगंज क्षेत्र स्थित लाल गोपालगंज में एक निर्माणाधीन मकान की छत ढालते समय एक बड़ा हादसा हुआ। हादसा उस वक्त हुआ जब छत ढालने के दौरान सपोर्ट में लगी बल्ली टूट गई। बल्ली के टूटने से छत भरभरा कर गिर पड़ी, जिससे मौके पर काम कर रहे दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल मजदूर गंभीर हालत में हैं। मृतक प्रतापगढ़ जिले के हथिगवा थाने का रहने वाला हैं।

बता दें, घायल मजदूर को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने निर्माण कार्य में सुरक्षा उपायों की कमी को उजागर किया है।

बता दें, स्थानीय निवासी और पास में काम कर रहे श्रमिकों का कहना है कि छत की ढलाई के दौरान शटरिंग की बल्ली कमजोर थी, जो अचानक टूट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े।

यह घटना निर्माण कार्यों में सुरक्षा उपायों की आवश्यकता को और भी स्पष्ट करता है, ताकि श्रमिकों की जान को जोखिम से बचाया जा सके।

यह घटना स्थानीय लोगों और निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों के लिए एक चेतावनी बन गई है, जिससे निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का पालन करने की आवश्यकता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है।

Related Articles

Back to top button