एक स्थानीय अदालत ने मंगलवार को भाजपा के शाहजहांपुर के सांसद अरुण सागर को भगोड़ा घोषित कर दिया, क्योंकि वह कई समन के बावजूद एक चुनाव उल्लंघन मामले में कोर्ट में पेश नहीं हुए।
बतादें कि उनके खिलाफ 2019 में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। जब सागर सुनवाई के लिए पेश नहीं हुए तो शाहजहांपुर के MP/MLA अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया। कोर्ट ने अधिकारियों को आदेश शहर के इलाकों में चस्पा करने के भी निर्देश दिए।
2019 में, लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता के बावजूद उनके नाम और फोटो के साथ कई होर्डिंग्स सामने आने के बाद सागर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आचार सहिंता लग जाने के बाद भी सागर के कार्यकर्ताओं द्वारा बैनर लगाए गए थे। जिसके बाद कांट पुलिस ने अरुण सागर और उनके कुछ सहयोगी कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।