लखनऊ पुलिस कमिश्नर को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने किया तलब, इस मामले में देना होगा जवाब !

लखनऊ पुलिस कमिश्नर को हाई कोर्ट ने तलब किया है. पुलिस पर सड़क पर अतिक्रमण करके बिजनौर थाने की बिल्डिंग बनाने का आरोप. इसको लेकर हाईकोर्ट ने पहले ही नोटिश जारी किया था.

लखनऊ; लखनऊ पुलिस कमिश्नर को हाई कोर्ट ने तलब किया है. पुलिस पर सड़क पर अतिक्रमण करके बिजनौर थाने की बिल्डिंग बनाने का आरोप. इसको लेकर हाईकोर्ट ने पहले ही नोटिश जारी किया था. नोटिस के बावजूद जवाब दाखिल न करने पर कोर्ट ने नाराजगी जताई है. सड़क पर अतिक्रमण करके बिजनौर थाने का भवन बनाने को लेकर कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी.

बिजनौर रोड पर सीआरपीएफ चौराहे पर 2012 से 2014 के बीच बिजनौर पुलिस चौकी बनाई गई थी. थाना बनने के चलते सड़क पर जाम रहता है रहता है. थाने के आसपास सीज़ की गई गाड़िया और पुलिस की गाड़ियों के चलते वहां रोज़ जाम लगता है. याचिका के मुताबिक चौराहे से 500 मीटर दूर थाने के लिए जमीन प्रस्तावित है.

इसी मामले को लेकर 31 मई 2022 को हाईकोर्ट ने पुलिस कमिश्नर से मांगा था जवाब. कोर्ट ने यह पुलिस से यह पूछा था कि थाने के निर्माण के लिए आवश्यक अनुमति ली गई है या नहीं. अब तक पुलिस की ओर से जवाब दाखिल न होने पर कमिश्नर को हाईकोर्ट ने तलब है.

Related Articles

Back to top button