29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश का नक्शा बदलेगा, पीएम मोदी करने जा रहे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, ये है खासियत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, खासकर लॉजिस्टिक्स, उद्योग, कृषि और पर्यटन क्षेत्रों को बूस्ट मिलेगा।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 29 अप्रैल को एक ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक 12 जिलों को जोड़ते हुए राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर में नई क्रांति का आगाज करेगा।

गंगा एक्सप्रेसवे की लागत लगभग 36,000 करोड़ रुपये है और इसके बनने से मेरठ से प्रयागराज का सफर अब केवल 6 घंटे में तय किया जा सकेगा, जबकि पहले यह यात्रा कई घंटे लंबी होती थी।

इस एक्सप्रेसवे की एक खासियत शाहजहांपुर में स्थित 3.5 किलोमीटर लंबी एयरस्ट्रिप है, जो इसे और भी अनोखा बनाती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, खासकर लॉजिस्टिक्स, उद्योग, कृषि और पर्यटन क्षेत्रों को बूस्ट मिलेगा।

यह परियोजना उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे को एक नई दिशा देने के साथ-साथ राज्य की आर्थिक प्रगति को भी गति देगी।

Related Articles

Back to top button