पूर्वांचल के इस जिले को सीएम योगी का तोहफा, बनाएंगे विश्वविद्यालय

13 नवंबर को गृहमंत्री अमित शाह के हाथों होने वाले राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास से पहले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आजमगढ़ पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 2.10 मिनट पर सीधे कार्यक्रम स्थल आजमबांध पर बने हेलीपैड पर उतरे।

जिसके बाद मुख्यमंत्री ने राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस बैठक के दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राज्य विश्वविद्यालय की भूमि व गृहमंत्री के कार्यक्रम स्थल की भूमि का डेमो दिया।

इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, भौतिक और औद्योगिक विकास मॉडल बनाने के लिए हम इसी महीने आजमगढ़ के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा आजमगढ़ को हवाई संपर्क देने के लिए, एक हवाई अड्डे के निर्माण की कार्यवाही चल रही है।

Related Articles

Back to top button