ऐसे पा सकते हैं अस्थमा से छुटकारा, ये घरेलु नुस्खे दिलाएंगे अस्थमा से निजात, जाने, रामबाण उपाय !

अस्थमा को दूर करने के उपायों में खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरुरत होती है, साथ ही योगाभ्यास और दैनिक दिनचर्या में नियमितता के जरिये आप इस बिमारी पर नियंत्रण लगा सकते हैं। अस्थमा से पीड़ित व्यक्ति को खाने में अत्यधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा अजवाइन भी अस्थमा को नियंत्रित करने में रामबाण औषधि साबित हो सकती है।

अस्थमा एक ऐसी बिमारी है जो श्वासनली को प्रभावित करती है। अस्थमा से पीड़ित शख्स की श्वासनली संकीर्ण और सूज जाती है जिससे खांसी के साथ बलगम बनता है। इसके चलते सांस लेना मुश्किल हो जाता है और इससे पीड़ित जब भी कोई शख्स सांस छोड़ता है तो खांसी और सीटी की आवाज (घरघराहट) हो सकती है। अस्थमा से पीड़ित किसी रोगी को सांस लेने में बेहद तकलीफ हो सकती है।

कुछ लोगों के लिए अस्थमा एक छोटी सी परेशानी हो सकती है जबकि किसी दूसरे व्यक्ति के लिए यह एक बड़ी समस्या हो सकती है। अस्थमा दैनिक गतिविधियों को तो प्रभावित करती है, कई बार यह जानलेवा भी हो सकती है। अगर आपमें भी सांस लेने को लेकर कुछ ऐसी समस्याएं महसूस होती हैं तो आपको सतर्क हो जाने की जरुरत है।

अस्थमा के लक्षणों में सांस फूलना, सांस लेने में बेहद कठिनाई, सीने में जकड़न या दर्द होना और सांस छोड़ते समय घरघराहट जैसी समस्या बेहद आम होती है। अस्थमा के ये लक्षण सामान्यतः छोटे बच्चों में देखने को ज्यादा मिलते हैं। अगर ये लक्षण गंभीर होते हैं तो जान पर भी बन आती है।

अस्थमा को दूर करने के उपायों में खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरुरत होती है, साथ ही योगाभ्यास और दैनिक दिनचर्या में नियमितता के जरिये आप इस बिमारी पर नियंत्रण लगा सकते हैं। अस्थमा से पीड़ित व्यक्ति को खाने में अत्यधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा अजवाइन भी अस्थमा को नियंत्रित करने में रामबाण औषधि साबित हो सकती है।

अंजीर का सेवन और हरी पत्तेदार सब्जियों को खाने में इन्क्लुड करने से आप अस्थमा पर प्रभावी नियंत्रण लगा सकते हैं। योग और दैनिक एक्सरसाइज के जरिए, अस्थमा कंट्रोल करने में स्वास से संबंधित योगाभ्यास बेहद कारगर साबित होंगे। अनुलोम विलोम और दूसरे प्राणायाम योगाभ्यासों के जरिए अस्थमा पर काबू किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button