रामपुर में दर्दनाक हादसा, खड़े कैंटर में जा घुसी कार, 4 युवकों की मौके पर मौत; 3 गंभीर घायल

रामपुर: यूपी के रामपुर में शनिवार सुबह एक बहुत बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बता दे कि दिल्ली से रामनगर के कॉर्बेट नेशनल पार्क जा रहे एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों की कार सुबह पांच बजे सड़क किनारे खड़ी DCM से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सभी लोग दिल्ली के रहने वाले थे

बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार सभी लोग दिल्ली के रहने वाले थे। सभी एक कंपनी में काम करते हैं। कंपनी की तरफ से सभी कर्मचारियों को कॉर्बेट नेशनल पार्क टूर पैकेज दिया गया था। इसके बाद कुल 12 कर्मचारी दो कारों में दिल्ली से रामनगर के लिए निकले। एक कार में सात और दूसरी में पांच लोग सवार थे।

एक किलोमीटर पहले टायर पंक्चर हो गया था

दूसरी कार में सवार कर्मचारी ने बताया कि जिस कार का एक्सीडेंट हुआ, उसका करीब एक किलोमीटर पहले टायर पंक्चर हो गया था। टायर बदलने के बाद दोबारा सफर शुरू किया लेकिन फिर से एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट इतना भयानक था कि इको कार की छत उड़ गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कार को काटकर शवों को बाहर निकाला।

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों में अभिषेक अग्निहोत्री, कार्तिक और नीरज शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Related Articles

Back to top button