UP में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 2 दर्जन IAS अफसरों का किया गया ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और प्रशासन व्यवस्था दोनों को लेकर लगातार सुधार किये जा रहे हैं। आपराधिक मामलों पर लगाम लगाने के लिए तबादलों की प्रक्रिया लगातार जारी हैं। जिससे कि प्रशासन और कानून दोनों को सामंजस्य के साथ अपराध को रोकने के लिए प्रयोग किया जा सके। इसके चलते प्रदेश में सरकार ने एक बार फिर बड़ी संख्या में आईएएस अधिकारियों का तबादला किया हैं।

तबादला नीति को बढाते हुए सरकार ने 2 दर्जन से अधिक IAS अफसरों के तबादले किए है। ब्यूरोक्रेसी में हुए बड़ी संख्या में बदलाव की सूची निम्नवत है।

हेमंत राव से सचिवालय प्रशासन विभाग हटाया गया
रवींद्र नायक को सचिवालय प्रशासन का अतिरिक्त चार्ज
लीना जौहरी प्रमुख सचिव स्टांप रजिस्ट्रेशन बनीं
अनिल पाठक निदेशक सूडा बनाए गए
अनिल कुमार प्रमुख सचिव श्रम सेवायोजन बने
हेमंत राव एसीएस पिछड़ा वर्ग और समाज कल्याण आयुक्त
रजनीश गुप्ता प्रमुख सचिव राजनीतिक पेंशन
अनिल ढींगरा एमडी जल निगम बने
अजय चौहान PWD में बने रहेंगे
सैमुअल पी एमडी केस्को कानपुर बने
संतकबीर नगर के डीएम प्रेम रंजन हटाए गए
प्रेरणा शर्मा हापुड़ की जिलाधिकारी बनाई गईं
निखिल टीकाराम को चंदौली का DM बनाया गया

यशू रस्तोगी झांसी की डीएम बनाई गईं

पूरे प्रदेश में इन दिनों तबादलों की झड़ी लगी पड़ी है। शासन प्रदेश में अच्छी कानून व्यवस्था बनाए रखनें के लिए ये ताबदले कर रहा है। इन ताबदलों से प्रदेश में बड़ी हलचल है। मार्च 2017 से ही प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बनते ही पुलिस महकमें से लेकर शीर्ष प्रशासन और ब्यूरोक्रेसी में एक क्रमबद्ध तरीके से तबादलों का सिलसिला लगातार देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button