बड़े पैमाने पर पुलिस अफसरों के ट्रांसफर, 37 एडिशनल एसपी के हुए तबादले, देखें किनको कहां मिली तैनाती

उत्तर प्रदेश में प्रशासन को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए प्रदेश की योगी सरकार लगातार एक के बाद एक बदलाव कर रही हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर से तबादला नीति को अपनाया हैं।

उत्तर प्रदेश में प्रशासन को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए प्रदेश की योगी सरकार लगातार एक के बाद एक बदलाव कर रही हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर से तबादला नीति को अपनाया हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था और प्रशासन व्यवस्था दोनों को लेकर लगातार सुधार किये जा रहे हैं। आपराधिक मामलों पर लगाम लगाने के लिए तबादलों की प्रक्रिया लगातार जारी हैं। जिससे कि प्रशासन और कानून दोनों को सामंजस्य के साथ अपराध को रोकने के लिए प्रयोग किया जा सके। इसके चलते प्रदेश में सरकार ने एक बार फिर 37 एडिशनल एसपी के तबादले कर दिए हैं।

मार्च 2017 से ही प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बनते ही पुलिस महकमें से लेकर शीर्ष प्रशासन और ब्यूरोक्रेसी में एक क्रमबद्ध तरीके से तबादलों का सिलसिला लगातार देखने को मिल रहा है। पूरे प्रदेश में इनदिनों तबादलों की झड़ी लगी पड़ी है। शासन प्रदेश में अच्छी कानून व्यवस्था बनाए रखनें के लिए ये ताबदले कर रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को यूपी की ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल देखने को मिला। यूपी में 37 एडिशनल एसपी के तबादले कर दिए गए। इन ताबदलों से प्रदेश में बड़ी हलचल है।

  • इनको यहां मिली तैनाती
  • यूपी में 37 एडिशनल एसपी के तबादले किए गए
  • विजय शंकर मिश्रा एडिशनल एसपी फतेहपुर बने
  • डॉ संजय कुमार एडिशनल एसपी फतेहगढ़ बने
  • सुधीर जयसवाल एडिशनल एसपी शाहजहांपुर बने
  • गोपानीथ सोनी एडिशनल एसपी ग्रामीण झांसी
  • डॉ राजीव दीक्षित अपर पुलिस उपाय़ुक्त नोएडा
  • बृजेश कुमार गौतम एडिशनल एसपी जौनपुर
  • संजय कुमार तृतीय एडिशनल एसपी ट्रैफिक आजमगढ़
  • अनिल कुमार यादव एडिशनल एसपी पीलीभीत
  • ह्रदेश कठेरिया अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा बने
  • अशोक कुमार अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा बने
  • अजय प्रताप एडिशनल एसपी ग्रामीण बदायूं
  • प्रकाश कुमार एडिशनल एसपी उत्तरी सीतापुर
  • सिद्धार्थ वर्मा एडिशनल एसपी ट्रैफिक सहारनपुर
  • अशोक कुमार सिंह एडिशनल एसपी हाथरस बने
  • पवित्र मोहन त्रिपाठी एडिशनल एसपी ग्रामीण बहराइच
  • महेश सिंह अत्री एडिशनल एसपी मऊ बनाए गए
  • अनूप कुमार एडिशनल एसपी ट्रैफिक, निदेशालय
  • नेपाल सिंह एडिशनल एसपी लखीमपुर खीरी
  • शम्भू शरण यादव एडिशनल एसपी PTC सीतापुर
  • राजेंद्र प्रसाद यादव एडिशनल एसपी CBCID मुख्यालय
  • प्रीतिबाला गुप्ता उप सेनानायक 42वीं वाहिनी PAC प्रयागराज
  • श्रीपाल यादव एडिशनल एसपी पीटीएस मेरठ बने
  • बलवंत कुमार चौधरी एडिशनल एसपी ग्रामीण गाजीपुर
  • मो. तारिक एडिशनल एसपी एटीसी सीतापुर बने
  • रफीक अहमद उप सेनानायक 44वीं वाहिनी PAC मेरठ
  • असित श्रीवास्तव एडिशनल एसपी नगर गाजीपुर
  • त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी एडिशनल एसपी नक्सल सोनभद्र
  • सुभाष चंद्र गंगवार एडिशनल एसपी ट्रैफिक मुरादाबाद
  • विश्वजीत श्रीवास्तव अपर पुलिस उपायुक्त सचिवालय

Related Articles

Back to top button