
त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, उनका शव अगरतला स्थित पुलिस मुख्यालय में मिला है।
अनुराग धनखड़ के निधन की खबर सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।









