त्रिपुरा के राज्यपाल एन इंद्रसेन रेड्डी पहुंचे अयोध्या, सर्किट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

अयोध्या प्रभु रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही अयोध्या आने वाली बड़ी हस्तियों और नेताओं का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में त्रिपुरा के राज्यपाल एन इंद्रसेन रेड्डी अयोध्या पहुंचे और प्रभु रामलला के दर्शन किए।

अयोध्या प्रभु रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही अयोध्या आने वाली बड़ी हस्तियों और नेताओं का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में त्रिपुरा के राज्यपाल एन इंद्रसेन रेड्डी अयोध्या पहुंचे और प्रभु रामलला के दर्शन किए। त्रिपुरा के राज्यपाल एन इंद्रसेन रेड्डी का महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने स्वागत किया और सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

सर्किट हाउस पहुंचे त्रिपुरा के राज्यपाल एन इंद्रसेन रेड्डी ने कहा अयोध्या में राम लला का दर्शन करने के लिए कई वर्षों से प्रयास कर रहा था। आज सौभाग्य मिला है, मेरे माता-पिता कारसेवा के समय पर अयोध्या आए थे लेकिन वे राम लला का दर्शन नहीं कर पाए थे। अब वे इस दुनिया में नहीं हैं उनकी स्मृति में उनके तरफ से भी राम लला का दर्शन कर रहा हूं।

राज्यपाल ने कहा अयोध्या में पहले राम जी का मंदिर नहीं था अब मंदिर बन गया है। भगवान श्रीराम को टीवी में देखा था आज प्रत्यक्ष रूप से राम लला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचा हूं। ऐसे में अयोध्या- राम लला का दर्शन करने त्रिपुरा के राज्यपाल एन इंद्रसेन रेड्डी नल्लू पहुंचे अयोध्या, महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने किया स्वागत, सर्किट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर.

Related Articles

Back to top button