UP: मानसून सत्र से पहले स्पीकर सतीश महाना की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक, CM योगी समेत कई दलों के नेता रहे मौजूद

यूपी विधानसभा का मानसून सत्र कल से शुरु हो रहा है। मानसून सत्र से पहले स्पीकर सतीश महाना की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी दलों के नेताओं से शांतिपूर्ण सत्र के लिए सहयोग मांगा है। वहीं कल से शुरु हो रहा मानसून सत्र हंगामेदार हो सकता है।

लखनऊ. यूपी विधानसभा का मानसून सत्र कल से शुरु हो रहा है। मानसून सत्र से पहले स्पीकर सतीश महाना की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी दलों के नेताओं से शांतिपूर्ण सत्र के लिए सहयोग मांगा है। वहीं कल से शुरु हो रहा मानसून सत्र हंगामेदार हो सकता है। विपक्ष महंगाई और कानून-व्यवस्था को मुद्दा बनाएगा। बता दें, ये साल 2023 का दूसरा विधानसभा सत्र है, इसके पहले विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होकर के 3 मार्च तक चला था।

मानसून सत्र से पहले स्पीकर सतीश महाना की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी दलों के नेताओं से शांतिपूर्ण सत्र के लिए सहयोग मांगा है। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय, कांग्रेस से आराधना मिश्रा मोना, बसपा से उमाशंकर सिंह भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, ओमप्रकाश राजभर, संजय निषाद और राजा भैया भी सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए।

मानसून सत्र के दौरान सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच काफी गरमागरम बहस देखने को मिल सकती है। योगी सरकार कई प्रस्तावों को सदन में मंजूरी दिलाने की तैयारी में है। वहीं विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बिजली की समस्या, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। इस दौरान यूपी विधानसभा का मानसून सत्र बेहद हंगामेदार हो सकता है।

Related Articles

Back to top button