
लोगों की सुरक्षा का जिम्मा जहां एक तरफ पुलिस पर है तो दूसरी तरफ पुलिस महकमे के अन्दर से ही अक्सर ऐसी खबरे आ जाती है कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर शक होना लाजमी है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश का बाराबंकी जिले से सामने आया है, जहां थाने के अन्दर से 50 लाख की मॉर्फीन, 6 तमंचे, और लगभग 22 मुकदमो का सामान लापता हो गया है।
आपको बतां दे कि पूरा मामला बाराबंकी जिले के लोनीकटरा थाने से सामने आया है, यहां पर थाने पर तैनात हेड मोहर्रिर अयाज अहमद ने मृतक हेड मोहर्रिर नरेंद्र वर्मा पर केस दर्ज करवाया है। 9 अक्टूबर 2020 में मालखाना इंचार्ज की दुर्घटना में मौत के बाद दूसरे के चार्ज लेने के बाद मामले का हुआ खुलासा हुआ।
मालखाना इंचार्ज की दुर्घटना में मौत के बाद सीओ,तहसीलदार की मौजूदगी में मालखाने का चार्ज हैंडओवर किया गया था, हेड मोहर्रिर की मौत के बाद गठित जांच टीम के सामने सामान गायब होने की बात सामने आ गई थी, जानकारी के बाद भी अफसरों ने साढ़े तीन साल तक मामले को दबाए रखा। जिस पर गठित जाँच कमेटी की जाँच के बाद कमेटी के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। विवेचना के बाद कई अन्य लोग भी इस मामले के आरोपी हो सकते है।









