UP: शादी समारोह में सेना के जवान को लगी गोली, अस्पताल ने किया मृत घोषित…

सोनभद्र के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में चली गोली सेना के जवान को लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शादी समारोह में दुल्हे ने हर्ष फायरिंग की थी। जिससे गोली सेना के जवान को लग गयी वही आरोपी दुल्हे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सोनभद्र के राबर्ट्सगंज ब्रह्मनगर स्थित आशिर्वाद वाटिका हॉल में मंगलवार की रात बरात आई थी। इसमें शामिल होने के लिए रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के महुआरी-तेंदू निवासी बाबूलाल यादव (35) पुत्र दयाराम यादव भी आया था। इस शादी समारोह के दौरान कुछ लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे। इस दौरान दूल्हे ने भी जयमाला के समय अपने दोस्त की लाइसेंस पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर दिया जिससे बाबूलाल फायरिंग की जद में आ गया। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।

सेना का जवान बाबू लाल कुछ दिनों पूर्व छुट्टी पर अपने घर आया था। गंभीर रूप से घायल बाबूलाल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद साथ आए लोग वहां से फरार हो गए। डॉक्टर के मुताबिक मृतक के चेहरे पर गन शॉट के निशान हैं। तलाशी के दौरान आर्मी के जवान का लाइसेंसी पिस्टल भी गायब था।

एएसपी विनोद कुमार, सीओ सिटी राजकुमार तिवारी, कोतवाल दिनेश पांडेय, कस्बा चौकी प्रभारी संजय सिंह ब्रह्मनगर शादी मंडप पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस बुधवार सुबह अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे से शव अस्पताल लाने वालों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि मंगलवार की रात राबटर्सगंज के आशिर्वाद वाटिका मैरेज हाल में बारात आई थी। उस बरात में बाबूलाल जो की आर्मी में हवलदार के पद पर थे वह भी गये थे। वही दूल्हे ने बाबूलाल के पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर रहा था। हर्ष फायरिंग करते समय बाबूलाल को गोली लग गयी। बारात के कुछ लोगों ने जिला अस्पताल पहुचाया जहा उसकी मौत हो गई थी। वही आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button