यूपी विधानसभा की कार्यवाही स्थगित, मणिपुर की घटना को लेकर विपक्ष का जोरदार हंगामा

विपक्ष की तरफ से विधानसभा में जमकर बवाल किया गया. हंगामे को देखते हुए विधानसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया.

लखनऊ– यूपी विधानसभा के मानसून सत्र में खूब हंगामा हुआ. विपक्ष की तरफ से विधानसभा में जमकर बवाल किया गया. हंगामे को देखते हुए विधानसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया. विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

बता दें कि इससे पहले विधानसभा में विपक्ष मणिपुर की घटना पर निंदा प्रस्ताव लाना चाहती थी. लेकिन इस निंदा प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया गया. वहीं विधानसभा अध्यक्ष यूपी में यूपी के मुद्दों को लेकर चर्चा करने के लिए कहते हुए सुनाई दिए.

मणिपुर या किसी अन्य राज्य से जुड़े मामले पर चर्चा करने से अध्यक्ष सतीश महान ने पूर्ण रूप से मना कर दिया हैं. जिसके बाद से संसद में लगातार जोरदार हंगामा शुरू हो गया था.

वहीं सत्र की शुरुआत से पहले सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में विकास कार्य हुए, अब उत्तर प्रदेश को पहचान का संकट नहीं, प्रदेश की अर्थव्यवस्था को आगे किया.

Related Articles

Back to top button