UP : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान – BJP के साथ हैं किसान, सरकार बनने पर देंगे सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली

कानून व्यवस्था को पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यूपी में बीते 5 सालों में एक भी दंगा नहीं हुआ है और अपराधी माडियाओं में डर का माहौल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ‘डबल इंजन की सरकार ने हर वर्ग के लिए तेजी से विकास कार्यों को किया है। पहले चरण में लोगों ने दिल खोलकर भाजपा का साथ दिया है। अनुराग ठाकुर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बीजेपी ने प्रदेश में कई विकास कार्य किये है जिसके कारण कैराना से काशी तक बीजेपी की लहर दिख रही है। किसानों के लिए बड़ा वादा करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि भाजपा की दूसरी बार सरकार बनने पर सिंचाई के लिए बिजली माफ होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा और यूपी की योगी सरकार के कामों को गिनाया। केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान सपा पर भी जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि 10 मार्च को भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

जनसंपर्क कार्यक्रम डोर टू डोर अभियान के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि पश्चिम यूपी में बीजेपी की लहर दिखी और पहले चरण में लोगों ने भाजपा को भारी समर्थन दिया है। किसानों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ‘किसानों ने बीजेपी के पक्ष में दिल खोलकर वोट दिया है’, बीते 5 साल में किसानों के हित में भाजपा ने कई विकास कार्य किये हैं। जिससे किसान खुश है और बीजेपी पर अपना विश्वास जताया है।

कानून व्यवस्था को पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यूपी में बीते 5 सालों में एक भी दंगा नहीं हुआ है और अपराधी माडियाओं में डर का माहौल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ‘डबल इंजन की सरकार ने हर वर्ग के लिए तेजी से विकास कार्यों को किया है। पहले चरण में लोगों ने दिल खोलकर भाजपा का साथ दिया है। अनुराग ठाकुर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बीजेपी ने प्रदेश में कई विकास कार्य किये है जिसके कारण कैराना से काशी तक बीजेपी की लहर दिख रही है।

किसानों के लिए बड़ा वादा करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि भाजपा की दूसरी बार सरकार बनने पर सिंचाई के लिए बिजली माफ होगी।

Related Articles

Back to top button