UP : बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा

मेरठ : पश्चिम क्षेत्र में भाजपा का आज बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है आज मेरठ में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा संबोधित करेंगे।इस बूथ सम्मेलन में तकरीबन पच्चीस हज़ार भाजपा के बूथ अध्यक्ष पहुंचने का दावा किया जा रहा है बताया जा रहा है कि यहां मेरठ मंडल सहारनपुर मंडल और मुरादाबाद मंडल के तकरीबन चौदह ज़िलों से बूथ अध्यक्ष पहुंचेंगे।

यूपी में चुनावी घमासान शुरू हो चूका है और कोई भी पार्टी अपनी तैयारी में कमी नहीं छोड़ना चाहती है। इसी क्रम में आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा यूपी में बीजेपी के चुनावी अभियान की तैयारियों को धार देने के लिए पश्चिमी यूपी में बूथ अध्यक्षों के कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे। जे पी नड्डा के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी बूथ सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

भाजपा की निगाह पश्चिमी उप्र के 14 जिलों की 71 विधानसभा सीटों पर हैं जिसमें वर्तमान में भाजपा के पास 51 विधायक हैं पार्टी ने माइक्रोमैनेजमेंट प्लान के तहत पश्चिमी उप्र के 27500 सक्रिय बूथों में से करीब 25 हजार बूथों के साथ संवाद करने का कार्यक्रम बनाया गया है. किसान आंदोलन खत्म होने के बाद भारतीय जनता पार्टी का पश्चिम उत्तर प्रदेश में यह एक बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है।

Related Articles

Back to top button