UP: योगी सरकार के 6 साल पूरे होने पर BJP करेगी भव्य आयोजन, प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधि गिनाएंगे उपलब्धियां

योगी सरकार के 6 साल पूरे होने पर भाजपा भव्य आयोजन की तैयारी कर रही है। योगी 2.0 का पहला साल पूरा होने पर भाजपा बड़े धूमधाम से मनाएगी। इसको लेकर सरकार और भाजपा ने तैयारियां शुरु कर दी है। आगामी 25 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 साल 6 दिन के सीएम हो जाएंगे।

लखनऊ. योगी सरकार के 6 साल पूरे होने पर भाजपा भव्य आयोजन की तैयारी कर रही है। योगी 2.0 का पहला साल पूरा होने पर भाजपा बड़े धूमधाम से मनाएगी। इसको लेकर सरकार और भाजपा ने तैयारियां शुरु कर दी है। आगामी 25 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 साल 6 दिन के सीएम हो जाएंगे। भाजपा इसे उत्सव के रूप में मनाएगी। बता दें, योगी आदित्यनाथ लगातार सबसे ज्यादा समय तक उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।

आगामी 25 मार्च को योगी 2.0 का पहला साल पूरा होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 साल 6 दिन के सीएम हो जाएंगे। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ राजधानी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। जहां डिप्टी सीएम केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत कई बड़े पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। वहीं प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधि प्रदेश के जनपदों में प्रेस वार्ता कर यूपी सरकार की 6 साल की उपलब्धियों को बताएंगे।

गौरतलब है कि, साल 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 255 सीटें जीतकर दूसरी बार सत्ता में आई थी। सीएम योगी ने दूसरी बार 25 मार्च 2022 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर सबसे ज्यादा लंबे समय तक बने रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। इस तरह 25 मार्च को योगी सरकार के 6 साल पूरे हो रहे हैं। जिसके जश्न की तैयारियां भाजपा और सरकार ने शुरु कर दी है।

Related Articles

Back to top button