UP: नाली विवाद में खूनी संघर्ष, दंपति की हुई हत्या… 5 लोग घायल

अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के देव सैनी में नाली के पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ और लाठी डंडे चले। फायरिंग का भी आरोप लगाया जा रहा है। इस घटना में एक पक्ष से 2 महिलाओं समेत 5 लोग घायल हो गए। जिनमें से पति-पत्नी की मौत हो गई।

वहीं, उनके बेटी बेटा घायल हैं। जिनका उपचार जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस के बताए अनुसार इन दोनों पक्षों के बीच दो वर्ष पूर्व भी नाली के विवाद में झगड़ा हुआ था। उस दूसरे पक्ष की ओर से एक महिला की मौत हो गई थी। इन दो वर्षों में दोनों पक्षो से 3 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्वार्सी थाना इलाके के देव सैनी गांव में दो पड़ोसियों के बीच पुलिस को झगड़ा होने की सूचना प्राप्त हुई थी। घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच गई है। एसएसपी कलानिधि नैथानी के अलावा एसपी सिटी भी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया है कि मैं मौके पर पहुंचा था।

इस दौरान पता चला है कि 2 परिवार हैं, जिनमें 2 साल पहले भी नाली को लेकर विवाद हुआ था। आज फिर इनके बीच झगड़ा हुआ है। घायल पक्ष रवि के द्वारा तहरीर दी गई है कि उनके पड़ोसी एदल सिंह व इनके अन्य साथियों द्वारा आकर इनके घर में मारपीट की गई है। इस दौरान आरोपी अपने हाथों में फरसा व अन्य हथियार लेकर आए थे।

इस दौरान जानलेवा हमला कर दिया गया है। इस घटनाक्रम में उनके पिता जोगेंद्र और माताजी सर्वेश की मौत हो गई है व परिवार के अन्य तीन सदस्य गंभीर घायल हैं। घटना के बाद पुलिस की कई टीम गठित कर दी गई हैं। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। जिस परिवार के दो लोगों की आज हत्या हुई है। इस पक्ष पर भी 2 साल पहले हत्या का आरोप है।

घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुए पुलिस बहुत जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी। फिलहाल गिरफ्तारी के लिए कई टीम पुलिस द्वारा गठित कर दी गई हैं। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया है। हालांकि घटना की वजह मामूली नाली का विवाद बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button