UP Budget Session: सदन में बोले BJP विधायक राजेश्वर सिंह- CM योगी आज के युग के हरक्यूलिस, भ्रष्टाचार और माफियाओं का किया संहार

यूपी विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इसी कड़ी में लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने सदन की चर्चा में शामिल हुए। सदन की चर्चा में बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने बजट को लेकर योगी सरकार की तारीफ की।

लखनऊ। यूपी विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इसी कड़ी में लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने सदन की चर्चा में शामिल हुए। सदन की चर्चा में बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने बजट को लेकर योगी सरकार की तारीफ की। विधायक राजेश्वर सिंह ने यूपी सरकार के बजट को ऐतिहासिक बताते हुए दस में दस नबंर दिए। बीजेपी विधायक ने कहा सीएम योगी आज के युग के हरक्यूलिस हैं, जिन्होंने असंभव माने जाने वाले कार्य, भ्रष्टाचार, माफिया और आतंकवाद जैसे दानवों का संहार किया है।

मंगलवार को बजट सत्र की चर्चा में बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने यूपी सरकार के बजट को ऐतिहासिक बताया और सीएम योगी आदित्यनाथ ने की तारीफ की। राजेश्वर सिंह ने कहा योगी आदित्यनाथ आज के युग के हरक्यूलिस हैं, जिन्होंने असंभव माने जाने वाले कार्य, भ्रष्टाचार, माफिया और आतंकवाद जैसे दानवों का संहार किया है। सपा सरकार पर निशाना साधते हुए बीजेपी विधायक ने कहा ये बजट लैप्स की बात कर रहे हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण अखिलेश सरकार का है। जिसमें पुलिस विभाग के 3300 करोड़ के बजट में से 906 करोड़ रुपये लैप्स हो गए थे।

बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा कैपिटल एक्सपेंडिचर का आकार इस बार बजट में 1 लाख 87 हजार करोड़ रुपये का है। ये बजट ऐतिहासिक है। बसपा सरकार में तो कुल बजट ही 1 लाख करोड़ का होता था। आज योगी सरकार रेवेन्यू बजट सरप्लस बजट है यानी सरकार की कमाई बढ़ी है। उन्होंने कहा विश्वस्तरीय कंपनी अगर उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन रुपये की इकोनॉमी बनने में साथ देती है तो हमें उसका स्वागत करना चाहिए।

राजेश्वर सिंह ने कहा कि योगी सरकार पर भरोसा जताते हुए कई देशों ने 33 हजार करोड़ से अधिक के 19000 एमओयू साइन किए। सदन में छापों की चर्चा हो रही है। छापे भ्रष्टाचारी और माफिया पर पड़ रहे हैं। पिछली सरकार के खनन माफिया जेल में हैं, उनके खनन मंत्री जेल में हैं। हम युवा को कम न आंके, वो जाति मजहब से ऊपर उठ चुके हैं। पिछले 5 वर्षों मैं हमने फ्रांस को, इंग्लैंड को, इटली को, रूस को इकोमोनिक ग्रोथ में पीछे छोड़ा है। हम वर्ल्ड क्लास सेंटर्स ला रहे हैं। विश्व स्तरीय एमसीडीसी सरोजनी नगर में बन रहा है। हम ब्रह्मोस मिसाइल बना रहे हैं। ये विश्व की सबसे तेज क्रूज मिसाइल है। ये बजट ग्रोथ मल्टीप्लायर हैं। इसे साधारण इकोनॉमी समझने की भूल न करें।

Related Articles

Back to top button