यूपी के बच्चे स्कूलों में देखेंगे चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग, बेसिक शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

यूपी सरकार ने इसी क्रम में एक आदेश जारी किया है. यूपी बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूली बच्चों को चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण दिखावे का आदेश जारी किया है. जारी आदेश के अनुसार यूपी के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र चंद्रयान 3 के लैंडिंग के गवाह बनेंगे.

लखनऊ; चंद्रयान 3 की लैंडिंग को लेकर पूरे देश भर में उत्सव का माहौल है. देशवासी चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर बेहद उत्साहित हैं. इसरो ने इस बात की पुष्टि की है कि चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर 23 अगस्त शाम 6.04 लैंड करेगा. इसरो चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण करेगा. जिससे देशवासी घर बैठकर आंतरिक्ष में बढती भारत की धमक को देख सकेंगे.

यूपी सरकार ने भी इसी क्रम में एक आदेश जारी किया है. यूपी बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूली बच्चों को स्कूलों में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण दिखाने का निर्देश जारी किया है. जारी आदेश के अनुसार यूपी के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र चंद्रयान 3 के लैंडिंग के गवाह बनेंगे. इसको लेकर शाम 5.15 से 6.15 बजे तक स्कूलों में विशेष सभा आयोजित की जाएंगी. इस अवधि के दौरान बच्चे स्कूलों में सामूहिक रूप से चंद्रयान-3 की लैंडिंग लाइव देखेंगे.

चंद्रयान-3 का लाइव प्रसारण इसरो की वेबसाइट https://www.isro.gov.in व दूरदर्शन पर लाइव किया जाएगा. देशवासी यहां जाकर पूरा घटनाक्रम लाइव देख सकेंगे. चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के पश्चात आंतरिक्ष में भारत की शक्ति बढ़ेगी. साथ ही भारत पहला ऐसा देश होगा जो चांद के साउथ पोल पर लैंड करेगा.

Related Articles

Back to top button