UP Election: आज एक मंच से गरजेंगे अखिलेश यादव और जयंत चौधरी, SP-RLD ने झोंकी ताकत

मेरठ. सपा और आरएलडी के गठबंधन के ऐलान के बाद आज पहली बार सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधऱी एक साथ मंच पर नजर आएंगे। अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की एक साथ मंच पर मौजूदगी पर पश्चिमी यूपी पर बड़ा असर डाल सकती है। आरएलडी का गढ़ माने जाने वाले मेरठ-सहारनपुर मंडल के इन 9 जिलों में जयंत चौधरी की भी एक बड़ी परीक्षा होगी। बता दें, चौधरी अजित सिंह के बाद आरएलडी पहली बार गठबंधन के साथ अपनी राजनीतिक ताकत की पुन: वापसी के लिए चुनावी मैदान में ताल ठोंकने जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मेरठ में आज सपा-आरएलडी की होने वाली संयुक्त रैली को अखिलेश यादव दोपहर 12.15 बजे संबोधित करेंगे। इस दौरान रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भी मौजूद रहेंगे। सपा-आरएलडी की ये संयुक्त जनसभा मेरठ के सरधना इलाके के दबथुला में होगी।

सपा-आरएलडी झोंकेगी ताकत

सपा-आरएलडी संयुक्त रैली के जरिए अपना शक्ति प्रदर्शन भी करेगी। इस रैली में दोनों पार्टियों का फोकस युवाओं पर रहेगा। दोनों ही पार्टियों से युवाओं ने अपनी ताकत दिखाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों पार्टियां इस रैली को ऐतिहासिक बनाएंगी। इसके लिए अभी से दोनों पार्टियों के नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

Related Articles

Back to top button