UP Election: रात 1 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उमड़ा हुजूम, अखिलेश बोले- यूपी में होगा BJP का सफाया

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर विजय रथ यात्रा में लोगों का हुजूम उमड़ा। गाजीपुर से शुरू हुई अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा में उमड़ा लोगों का हुजूम रात 1 बजे तक बरकरार रहा। बता दें, अखिलेश यादव विजय रथ पर सवार होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गाजीपुर से लखनऊ पहुंचे। इस दौरान एक्सप्रेस-वे पर कई जगहों पर अखिलेश यादव का भव्य स्वागत हुआ और सभा को संबोधित किया।

सपा की विजय रथ यात्रा रात 9 बजे सुल्तानपुर पहुंची, अखिलेश यादव को सुनने के लिए भारी भीड़ जमा रही। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उमड़ा लोगों का हुजूम देख अखिलेश यादव ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी का सफाया हो रहा है, यूपी में समाजवादी सरकार बनने जा रही है।

अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा को लोगों का अपार समर्थन मिला, विजय रथ ने अब तक का सबसे लंबा सफर तय किया। गाजीपुर से शुरु हुई विजय रथ यात्रा बाराबंकी तक का सफर तय किया। बाराबंकी के बाद विजय रथ यात्रा लखनऊ वापस पहुंची। सपा की विजय रथ यात्रा मऊ,आजमगढ़,अम्बेडकरनगर होते हुए अयोध्या तक गई। लगभग 350 किमी की विजय रथ यात्रा में अपार जन समर्थन मिला और कार्यकर्ताओं का जोश देखने को मिला।

बता दें, सपा की विजय रथ यात्रा में सपा से गठबंधन के बाद सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अखिलेश यादव के साथ रहे और बीजेपी पर लगातार हमला बोलते रहे। उन्होंने कहा बीजेपी के लिए पूर्वांचल के दरवाजे बंद कर दिये हैं। इस दौरान उन्होंने एक नारा भी दिया कहा कि जब भाजपा की विदाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं। बता दें, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर विजय रथ यात्रा को सफल बनाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने भव्य तैयारियां की थी।

Related Articles

Back to top button