UP Election : एक्शन में प्रियंका गांधी, मैनिफेस्टो कमेटी के साथ बैठक में इन मुद्दों पर की चर्चा…

उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2022 के घोषणा पत्र कमेटी व चुनावी तैयारियों की बैठक कर समीक्षा की। बैठक में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर भी तैयारियों पर चर्चा की।

प्रियंका ने कहा – उप्र कांग्रेस के घोषणा पत्र में युवाओं, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों, वंचित वर्गों समेत सभी तबकों के आवाज को जगह दी गई है। यह घोषणा पत्र उत्तरप्रदेश की प्रगति का रास्ता तैयार करेगा।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू , पूर्व सांसद पी. एल. पुनिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, आराधना मिश्रा मोना, शहला अहरारी, ममता चौधरी, अजय राय, रंजीत सिंह जूदेव रहे मौजूद।

Related Articles

Back to top button