UP Election: प्रियंका गांधी का संदेश लेकर मुरादाबाद पहुंची कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा, सलमान खुर्शीद कर रहे नेतृत्व

मुरादाबाद. कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा देर रात बिजनौर से मुरादाबाद पहुंची। इस यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद कर रहे हैं। सलमान खुर्शीद और उनके साथ प्रतिज्ञा यात्रा में चल रहे कांग्रेस नेता रात मुरादाबाद में ही विश्राम किये और आज सुबह मुरादाबाद के विभिन्न इलाकों में भ्रमण करती हुई कांग्रेस की यह प्रतिज्ञा यात्रा रामपुर के लिए रवाना हो जाएगी।

आज सुबह कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद मुरादाबाद में पत्रकार वार्ता भी कर सकते हैं देर रात बिजनौर से मुरादाबाद पहुंची कांग्रेस पार्टी की प्रतिज्ञा यात्रा का मुरादाबाद में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस दौरान कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का संदेश लेकर वह यहां पहुंचे हैं इस बार उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी 40% महिलाओं को टिकट देगी जिससे प्रदेश में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। यूपी में सरकार बनने पर इंटर पास छात्राओं को स्कूटी, लैपटाप दिए जाएंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि प्रतिज्ञा यात्रा का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। किसानों की दुश्वारियों को दूर किया जाएगा। बेरोजगारी खत्म करने के लिए 20 लाख युवाओं को रोजगार देंगे। गरीबों की 10 लाख रुपये तक का इलाज निश्शुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी। किसानों को फसलों का उचित दाम देंगे।

Related Articles

Back to top button
Puzzle magic: Găsiți o Doar un geniu poate rezolva această ghicitoare extrem Descoperă o eroare majoră în doar 5 secunde: un test Rebus pentru genii: găsiți Un puzzle Găsește pisica isteață printre bufnițe în Rezolvă ghicitoarea în 9 secunde: unde