UP Election: स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- पहले कश्मीर में पनपता था आतंकवाद, अब नहीं…

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी राजनीतिक दल जनता के बीच जाकर उन्हें लुभाने की कोशिश में जुटी हुई है वही सत्ता पर आसीन बीजेपी अपने राम मंदिर निर्माण और कश्मीर के मुद्दे पर जनता के बीच जा रही है। यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी सहित बीजेपी के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सोमवार को प्रयागराज पहुंचे यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वत्रंत देव सिंह ने ने यमुनापार के करछना में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि नेहरू के समय कश्मीर में आतंकवादी जन्म लेता था लेकिन अब कश्मीर से आतंकवाद नही पनपेगा, इस दौरान प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी सहित बीजेपी के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रयागराज सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने भी केंद्र और राज्य सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सीएम योगी के मैनेजमेंट की दुनिया भर में सराहना हुई। इस दौरान पूर्व विधायक दीपक पटेल ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा का 300 से ज्यादा सीट जीतना तय है।

Related Articles

Back to top button
Live TV