यूपी : प्रयागराज की घटना पर केशव मौर्य ने जताया दुख, कहा- दोषियों पर होगी सख्त से सख्त कार्रवाई…

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में शनिवार की सुबह एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गयी। कौशाम्बी के मूल निवासी परिवार की प्रयागराज में हत्या से सनसनी फ़ैल गई है। मारे गए लोगों में 42 साल के राहुल,38 साल की प्रीति और 3 बेटियों को भी हत्यारों ने मौत के घाट उतार दिया। वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

उत्तर प्रदेश में इन दिनों अपराधियों का बोल बाला है। प्रदेश में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है की आए दिन कोई ना कोई घटना को अंजाम दे रहे है। प्रदेश में पुलिस प्रशासन का खौफ कम होता दिख रहा है। प्रदेश में भले ही अपराधियों पर बुल्डोज़र चल रहा हो लकिन ऐसा लगता है कि अपराधियों पर इसका कोई भी असर नहीं दिख रहा है। जिसका ताजा उदाहरण संगम नगरी प्रयागराज में देखने को मिला। जहां पर ताबड़तोड़ हत्याओं से दहली संगम नगरी।

Related Articles

Back to top button