यूपी : फ्लिपकार्ट ऑफिस में बदमाशों ने डाला डाका, तमंचे के बल पर लूट लिए 18.81 लाख रुपया

फतेहपुर में डीएम और एसपी आवास के बीच स्थित फ्लिपकार्ट ऑफिस पर रात बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया, बदमाश करीब 18 लाख 81 हजार रुपए लूटकर भाग निकले, बदमाश तीन बाइक सवार थे। बदमाशों की संख्या चार से छह बताई जा रही है। एजेंसी के मैनेजर विकास ने बताया कि वह लोग काम खत्म करके सामान और कैश की पैकिंग कर रहे थे। तभी बाइक सवार तीन से चार लोग अचानक ऑफिस में घुस आए। कुछ लोग बाहर थे।

बदमाशों ने सीधे तमंचा तान दिया। गोली मारने की धमकी देकर उनसे सारा कैश मांग लिया। दहशत में उन्होंने बदमाशों को कैश दे दिया। बदमाश करीब 18 लाख 81 हजार रुपए लूटकर भाग निकले। उन्होंने मामले की सूचना 112 नंबर पर दी। सूचना पर एसपी राजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी दिनेश चंद्र मिश्रा, एसओजी, कोतवाल अमित मिश्रा समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने सीसीटीवी की जांच पड़ताल शुरू की है।

Related Articles

Back to top button
Nový spôsob, ako vybieliť Ako pripraviť dokonalé mladé zemiaky 5 tajomstiev úspešnej úrody: Ideálne Odborník na výživu odhaluje Ako si vyrobiť chladivú termosku na horúce Ako sa zbaviť hmyzu Orchidey budú Ako si spravne využiť letné paradajky Výborný recept na Cuketu, kurací file Tajný tip od záhradníka: Ako strihať luxusné ruže, aby kvitli 9 bylín na znižovanie krvného tlaku: účinné prírodné