UP पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 25 हज़ार का इनामिया अपराधी हुआ गिरफ्तार

दुर्गेश की तलाश में सलेमपुर पुलिस काफी दिनों से थी। लेकिन जब यह जनपद छोड़कर भागने के फिराक में था तभी सलेमपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

खबर देवरिया जिले से है, जहां सलेमपुर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां पुलिस ने 25 हजार का इनामिया बदमाश दुर्गेश साहनी को अरेस्ट कर जेल भेजा है।

बता दें, दुर्गेश साहनी गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। जो की जनपद का सबसे बड़ा पशु तस्कर तस्करी का एक गैंग चलता है। बिहार राज्य में अवैध तरीके से पशुओं को भेजता है।

दुर्गेश की तलाश में सलेमपुर पुलिस काफी दिनों से थी। लेकिन जब यह जनपद छोड़कर भागने के फिराक में था तभी सलेमपुर पुलिस ने डोल छापर गांव के पास से अरेस्ट कर जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button