यूपी : पशु तस्करों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, तीन को किया गिरफ्तार…

यूपी के बरेली में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं। पुलिस की फायरिंग में एक तस्कर के पैर में गोली लगी है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनो बदमाश हिस्ट्रीशीटर और पशु तस्कर है। इन पर हत्या, लूट, पशु चोरी, पुलिस पर हमले जैसे कई मामले अलग अलग थानों में दर्ज है।

पुलिस की गिरफ्त में अस्पताल में भर्ती ये हिस्ट्रीशीटर दिनेश गुर्जर है। पुलिस ने इसे और इसके दो साथियो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि बीती रात पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान मैजिक गाड़ी से कुछ लोग आते मिले। जब मैजिक सवार लोगो ने पुलिस को देखा तो वो भागने लगे।

जिसके बाद पुलिस ने इन बदमाशो का पीछा किया। तो बदमाशो ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी बदमाशो पर फायरिंग की जिसमे दिनेश गुर्जर नाम के बदमाश के पैर में गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने तीनों बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जिस दिनेश गुर्जर को गिरफ्तार किया है वो अलीगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है उस पर पशु तस्करी और हत्या के मुकमदे दर्ज है।

Related Articles

Back to top button