UP: खेत में अंजान डिवाइस मिलने से हडकंप, जल रही लाल लाइट, लगी है लंबी केबल

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे एक अंजान डिवाइस मिलन से हडकंप मच गया है। डिवाइस में लाल लाइट भी जल रही है। इस डिवाइस का वीडियों भी तेजी से वायरल हो रहा है

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे एक अंजान डिवाइस मिलन से हडकंप मच गया है। डिवाइस में लाल लाइट भी जल रही है। इस डिवाइस का वीडियों भी तेजी से वायरल हो रहा है। मौके पर पुलिस ने पहुचकर डिवाइस को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच पड़ताल कर रही है।

पूरा मामला हमीरपुर जिले के मझगवां थाना क्षेत्र के मलेहटा गांव का है। गांव में एक खेत में अंजान डिवाइस मिलने से हड़कंप मच गया। मिली डिवाइस में लाल बत्ती जल रही है और लंबी केबल लगी हुई है। डिवाइस में कोरियन लैंग्वेज में कुछ लिखा बताया गया है। ग्रामीण ने डिवाइस का वीडियो बना कर इसका वीडियो वायरल कर दिया है।

खेत में डिवाइस मिलने के बाद पुलिस पर मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर डिवाइस को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। डिवाइस मौसम का मिजाज बताने वाली लग रही है।

  • खेत में अंजान डिवाइस मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप
  • डिवाइस में जल रही है रेड लाइट, लगी है लंबी केबल
  • डिवाइस में कोरियन लैंग्वेज में कुछ लिखा बताया गया
  • ग्रामीण ने डिवाइस का वीडियो बना कर किया वायरल
  • पुलिस मौके पर पहुंची, डिवाइस को जांच के लिए भेजा
  • डिवाइस मौसम का मिजाज बताने वाली लग रही
  • मझगवां थाना क्षेत्र के मलेहटा गांव में मिली डिवाइस.

Related Articles

Back to top button