UP Weather Update: मानसून की उल्टी गतिविधियां हुई शुरू, मौसम विभाग ने जताया यह अनुमान

मानसून की अक्षीय रेखा के उलट पुलट होने से कभी बरसात और कभी गर्मी होती है। ऐसे में मौसम विभाग ने शाम से लाइट रेन होने की संभावना कानपुर मंडल सहित पूरे उत्तर प्रदेश में जताई है।

कानपुर. मानसून की अक्षीय रेखा के उलट पुलट होने से कभी बरसात और कभी गर्मी होती है। ऐसे में मौसम विभाग ने शाम से लाइट रेन होने की संभावना कानपुर मंडल सहित पूरे उत्तर प्रदेश में जताई है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि हल्की बारिश की गतिविधियां पूर्वी उत्तर प्रदेश व तराई के इलाके वाले रीजन में ज्यादा होंगी।

उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना बहुत कम है, क्योकि राजस्थान में एक एंटी साइक्लोन बन गया है। जिसकी वजह से उत्तर पश्चिमी में शुष्क हवाएं भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक अपना कब्जा जमा रही है, इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुँच रही है। उनका कहना था की इन दोनों में जोर आजमाइस हो रही है जो ज्यादा जोर आजमाइस कर पाएगा, वंहा पर वैसी गतिविधियां रहेंगी।

Related Articles

Back to top button