यूपी: योगी आदित्यनाथ नेता विधानमंडल दल, केशव मौर्य, दिनेश शर्मा का डिप्टी CM पद कायम, इन बड़े नेताओं का बढ़ेगा कद, 8 नए मंत्री कैबिनेट में होंगे शामिल…

लखनऊ: सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश की नई सरकार में 48 नए मंत्री योगी मंत्रिपरिषद में शामिल होंगे। 8 नए मंत्री कैबिनेट में भी शामिल होंगे। अधिकांश पुराने मंत्री रिपीट किए जाएंगे। सिर्फ 2 डिप्टी सीएम होंगे। केशव प्रसाद मौर्या डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। दिनेश शर्मा भी डिप्टी सीएम बने रहेंगे। विश्वसनीय सूत्रों की माने तो प्रदेश की योगी सरकार की कैबिनेट में उनके पिछले कार्यकाल की ही तरह इस बार भी 2 डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे जिसमें केशव प्रसाद मौर्या और दिनेश शर्मा अपने उप मुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे।

सूत्रो के अनुसार, महेंद्र सिंह भी कैबिनेट मंत्री बनाए जाएंगे। बृजेश पाठक का कैबिनेट में कद बढ़ेगा। नौकरशाही छोड़ राजनीति में आए राजेश्वर सिंह भी मंत्री बनाए जाएंगे। वहीं विधानसभा में स्पीकर का पद सुरेश खन्ना को जा सकता है। सूत्रों से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक योगी सरकार की नई कैबिनेट में जीतकर आए अधिकांश मंत्री रिपीट होंगे। इसके साथ ही उत्तराखंड की पूर्व राजयपाल बेबी रानी मौर्य को कैबिनेट में स्थान दिया जाएगा। इसके अलावा महेंद्र सिंह भी कैबिनेट मंत्री बनें रहेंगे।

बता दें की यूपी के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नई कैबिनेट में ज्यादा फेरबदल नहीं होगा। इस बात से भी गुरेज नहीं किया जा सकता विभागों और कैबिनेट में अधिक फेरबदल ना हो। हालांकि इस बात की संभावना अधिक है कि जो पुराने मंत्री रिपीट करेंगे उनके विभागों में फेरबदल किया जा सकता है। साथ ही कुछ पुराने मंत्रियों को अहम जिम्मेदारी दिए जाने की बात भी सामने आ रही है।

Related Articles

Back to top button
Live TV