UPElection: स्वामी को मनाएगें केशव, बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में मिली जिम्मेदारी…

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी में सियासी चहलकदमी तेज हो गई है। इसी बीच भाजपा के गद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने पार्टी से इस्तीफा दें दिया। सूत्रों के अनुसार इसे लेकर दिल्ली में बीजेपी की कोर ग्रुप की बड़ी बैठक जारी है। स्वामी प्रसाद मौर्या के इस्तीफे पर चर्चा हुई। जानकारी के अनुसार, स्वामी प्रसाद मौर्या को मनाने की बात चल रही है।

सूत्रों के अनुसार स्वामी प्रसाद मौर्या को मनाने की जिम्मेदारी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को दी गई है। अमित शाह ने केशव मौर्य को ज़िम्मेदारी दी। केशव को स्वामी प्रसाद से बातचीत करने को कहा गया है। बाकी नाराज विधायकों से बातचीत करने की बात कही गई है। स्वतंत्र देव और सुनील बंसल को जिम्मेदारी दी गई। नाराज विधायकों से स्वतंत्र देव,सुनील बंसल बातचीत करेंगे।

Koo App
असंगठित श्रमिकों के सशक्तिकरण को मिल रहा बढ़ावा ई-श्रम पोर्टल पर रिकॉर्ड 20 करोड़ पंजीकरण किया गया असंगठित श्रमिकों का पहला राष्ट्रीय डेटाबेस (जिसमें प्रवासी, गिग, प्लेटफॉर्म व कंस्ट्रक्शन वर्कर्स आदि पंजीकृत) सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश सबसे आगे सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक श्रमिकों तक पहुंचाने में मददगार Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) 11 Jan 2022

बता दें, यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य का चुनाव से पहले अचानक इस्तीफा देना यूपी सरकार और भारतीय जनता पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

यूपी के कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्या यूपी सरकार में श्रम और सेवायोजन मंत्री थे। वह ओबीसी समाज के लिए एक बड़ा चेहरा थे। इस्तीफे के बाद कयास लगाये जा रहे हैं कि स्वामी प्रसाद मौर्या समाजवादी पार्टी में जा सकते हैं, स्वामी की मौर्या और कुशवाहा बिरादरी में अच्छी खांसी पकड़ है।

Related Articles

Back to top button