मानसूत्र सत्र के पहले दिन जोरदार हंगामा, अखिलेश यादव भाजपा को कहा – विदेशी लुटेरों की तरह काम कर रही सरकार

संसद के मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। कार्यवाही शुरू होने के कुछ देर बाद ही सदन स्थगित कर दिया गया। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की। विपक्ष के तेवरों से संकेत मिल रहे हैं कि मानसून सत्र हंगामेदार रह सकता है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्र शुरू होने से पहले भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने राम मंदिर दान चोरी मामले के साथ नीट पेपर लीक और छात्रों के आंदोलन को लेकर सरकार को घेरा।

अखिलेश यादव ने कहा कि “इतिहास अगर हम पलटे तो विदेशी लुटेरों ने मंदिर लूटे थे, विश्वविद्यालय तोड़े थे, आंदोलनकारियों को प्रताड़ित किया था आज वहीं भारतीय जनता पार्टी कर रही है।”

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार नहीं बल्कि अहंकार की तरह काम कर रही है। उन्होंने नीट मामले को लेकर कहा कि इतना बड़ा घोटाला हुआ और आज भी लोग इसकी चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यही अमृतकाल है।

अखिलेश यादव ने छात्रों के प्रदर्शन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जिन छात्रों की जान गई, सरकार ने उन पर एक शब्द नहीं कहा। उन्होंने कहा कि सपा सांसद उन छात्रों से मिलने जाएंगे जिन पर लाठीचार्ज हुआ है। अखिलेश यादव ने भाजपा को “सीसीसीसी यानी चंदा चोरी, चढ़ावा चोरी” बताया।

वहीं फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने भी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर भाजपा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में करोड़ों रुपये की चंदा चोरी हुई, जिससे करोड़ों राम भक्तों और आस्थावान लोगों को चोट पहुंची है।

अवधेश प्रसाद ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट को रखवाली की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन वह जिम्मेदारी नहीं निभाई गई। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी मुख्य आरोपियों को बचा रही है और रिपोर्ट सामने नहीं लाना चाहती।

सपा सांसद ने कहा कि इस मुद्दे को संसद में उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संसद लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंच है और यहां सरकार से कार्रवाई को लेकर जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में चढ़ावा कम होने का मुद्दा भी संसद में उठाया जाएगा और सरकार की जवाबदेही तय की जाएगी।

Related Articles

Back to top button