कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी आज पदभार संभालेंगे। आज दोपहर 1 बजे बृजलाल खाबरी प्रदेश कार्यालम में पदभार ग्रहण करेंगे। कांग्रेस के सभी प्रांतीय अध्यक्ष भी पदभार ग्रहण करेंगे। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारी व कार्यकताओं का आना शुरू हो गया है। प्रदेश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय पहुंच रहे है। कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यालय में भव्य स्वागत के इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी कार्यकताओं पदग्रहण करने के बाद पदाधिकारियों वार्ता करेंगें।
8 अक्टूबर को बृजलाल खाबरी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद की कमान संभालने जा रहे हैं। 1 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद के ऐलान के बाद बृजलाल खाबरी आज प्रदेश अध्यक्ष पद की कुर्सी संभालेंगे। घोषित प्रांतीय अध्यक्ष भी आज ही पद ग्रहण करेंगे। पद संभालने के बाद राजनीतिक कार्यक्रम जारी किए जाएंगे, संगठन में नए लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बीच पार्टी ने 1 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर दिया था। बृजलाल खाबरी को यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष की कमान दी गई। कांग्रेस ने नए अध्यक्ष के साथ 6 नए प्रांतीय अध्यक्ष भी नामित किए हैं। जिनका पद ग्रहण भी आज किया जाएगा। नसीमुद्दीन सिद्दीकी और अजय राय प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बसपा छोड़ कर कांग्रेस में आए नकुल दुबे को भी प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रांतीय अध्यक्षों को कार्यकारी अध्यक्ष मानते हुए कांग्रेस ने एक अध्यक्ष और 6 कार्यकारी अध्यक्ष नामित किए हैं। वीरेंद्र चौधरी, अनिल यादव और योगेश दीक्षित को प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस के अध्यक्ष समेत सभी 7 लोग 8 अक्टूबर को अपना पदभार ग्रहण करेंगे।