
देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती का असर दिखने लगा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर UKPSC में AE/JE परीक्षा गड़बड़ी मामले में हरिद्वार पुलिस की एसआईटी जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। A E/JE परीक्षा प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में 9 लोगों पर गंभीर धाराओं में नामजद केस दर्ज किया गया है। सीएम धामी ने कहा जल्द ही सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून ला रहे हैं, गड़बडी करने वालो को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

सीएम पुष्कर धामी ने कहा हमारी सरकार पूरे सिस्टम को सुधारने के लिए कृत्संकल्प है। भर्तियों में गड़बडी करने वालो को कतई बख्शा नही जायगा।यूकेपीएससी की एई और जेई परीक्षाओं में शिकायते मिलने पर तुरंत जांच के आदेश दिए गए थे।मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इनमें जो भी संलिप्त पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
सीएम पुष्कर धामी ने कहा पहले भी विभिन्न भर्तियों में गड़बडी करने वालों को जेल भेजा गया है। ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है कि पूरे पारदर्शी और साफ सुथरे तरीके से भर्ती परीक्षाएं हो। भर्ती कैलेंडर जारी कर उसके अनुरूप परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। जल्द ही देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लाया जा रहा है। प्रदेश के युवाओं के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।