Uttarakhand: CM पुष्कर धामी पहुंचे राजस्थान, नीलकंठ महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में हुए शामिल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को राजस्थान पहुंचे। सीएम पुष्कर धामी भीनमाल में नीलकंठ महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए। यहां सीएम धामी ने नीलकंठ महादेव मंदिर और वाराह श्याम मंदिर में पूजा अर्चना की। बता दें, राजस्थान के भीनमाल में नीलकंठ महादेव मंदिर है।

जालौर. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को राजस्थान पहुंचे। सीएम पुष्कर धामी भीनमाल में नीलकंठ महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए। यहां सीएम धामी ने नीलकंठ महादेव मंदिर और वाराह श्याम मंदिर में पूजा अर्चना की। बता दें, राजस्थान के भीनमाल में नीलकंठ महादेव मंदिर है।

इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राजस्थान वीरों की भूमि रही है, यहां के वीरों ने अपना सिर तक कटा दिया था, राजस्थान की धरती से मेरा गहरा संबंध है। सीएम धामी ने कहा अयोध्या में अब राम मंदिर बन रहा है, जिसका वर्षों से भारत के लोगों को इंतजार था, आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

नीलकंठ महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में कथा के आयोजक मुफ्तसिह राव परिवार द्वारा जोशी मठ में आई आपदा में सहायता राशि के तौर पर एक करोड़ 11 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की गई। बता दें, उत्तराखंड में जोशीमठ में आई दरार से लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त है। खतरे को देखते हुए सैकड़ों परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किया गया है।

Related Articles

Back to top button