
देहरादून. उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश की भाजपा सरकार और आरएसएस पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने उत्तराखंड सरकार के अंग्रेजों की पहचान, संकेत से जुड़े शहरों के नाम बदलने के प्रयासों को शिगूफा करार दिया। उन्होंने कहा कि देश में अंग्रेजों की गुलामी का सबसे बड़ा प्रतीक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने मंगलवार को कड़ा प्रहार किया है। उत्तराखंड सरकार के अंग्रेजों की पहचान, संकेत से जुड़े शहरों के नाम बदलने के प्रयासों को शिगूफा करार दिया। कहा कि देश में अंग्रेजों की गुलामी का सबसे बड़ा प्रतीक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) है। आजादी के आंदोलन में आरएसएस और मुस्लिम लीग ने सबसे बड़ा नुकसान पहुंचाया। मुस्लिम लीग खुद ही खत्म हो गई है। अब जरूरत दूसरी पहचान को खत्म करने की है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सभी जानते कि आजादी आंदोलन को किसने अंग्रेजों के इशारे पर कमजोर किया। किसने अंग्रेजों का साथ दिया। किसने चोट पहुंचाई। ऐसे में यदि भाजपा अंग्रेजों से जुड़ी पहचान, नामों को बदलना ही चाहती है तो वो सबसे पहले खुद को बदले। क्योंकि आरएसएस देश में अंग्रेजों की गुलामी का सबसे बड़ा संकेत है। ऐसे में अब नाम बदलने की शिगूफेबाजी से भाजपा बचे।