उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम का विवादित बयान- कांग्रेसी मंदिरों में लड़कियां छेड़ने जाते हैं…मचा सियासी बवाल

उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने विवादिय बयान दिया है। बुधवार को दुष्यंत गौतम ने कांग्रेसियों पर विवादित बयान दिया है। दुष्यंत गौतम ने कहा कांग्रेसी मंदिरों में लड़कियां छेड़ने जाते हैं।

देहरादून. उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने विवादिय बयान दिया है। बुधवार को दुष्यंत गौतम ने कांग्रेसियों पर विवादित बयान दिया है। दुष्यंत गौतम ने कहा कांग्रेसी मंदिरों में लड़कियां छेड़ने जाते हैं। कांग्रेसी विचारधारा से दुख है। भाजपा नेता के इस बयान के बाद उत्तराखंड की सियासत नया भूचाल आ गया है। प्रभारी दुष्यंत कुमार के विवादित बयान को लेकर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो गई है।

प्रभारी दुष्यंत कुमार के विवादित बयान को लेकर कांग्रेस हमलावर है। उत्तराखंड कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम को हटाने की मांग की है। दुष्यंत गौतम के बयान पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। महिला कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर महिला उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। बयान से आक्रोशित कांग्रेस पार्टी ने भाजपा प्रदेश प्रभारी के पुतला दहन की चेतावनी दी है।

बता दें, देहरादून भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेसी मंदिरों में लड़कियां छेड़ने जाते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का प्रयोग कांग्रेसी चाहते हैं, उससे हमें कोई दुख नहीं है, पर दुख उनकी विचारधारा से है। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के बयान को लेकर तीखा पलटवार किया।

Related Articles

Back to top button