Uttarakhand: CM Dhami के ऐतिहासिक कदम की तारीफ, BJP नेता बोले- महिलाओं के लिए 30% आरक्षण कानून बनेगा मिसाल

उत्तराखंड के रुड़की में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में भाजपा के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र भसीन ने कहा कि उत्तराखंड में धर्म स्वतंत्रता संशोधन विधेयक व राजकीय सेवा में महिलाओं के लिए 30% आरक्षण के विधेयक विधानसभा से पारित करना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार का यह ऐतिहासिक कदम है।

रिपोर्ट- जीशान मलिक

रुड़की. उत्तराखंड के रुड़की में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में भाजपा के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र भसीन ने कहा कि उत्तराखंड में धर्म स्वतंत्रता संशोधन विधेयक व राजकीय सेवा में महिलाओं के लिए 30% आरक्षण के विधेयक विधानसभा से पारित करना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार का यह ऐतिहासिक कदम है। इन पारित विधायकों जो शीघ्र कानून बन जाएंगे का दूरगामी असर होगा और यह देश में एक मिसाल है।

देवेंद्र भसीन ने कहा यह दोनों विधेयक सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लोक सेवाओं में महिलाओं के लिए 30% आरक्षण पारित विधेयक प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण ऐतिहासिक कदम है।

देवेंद्र भसीन ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को वर्ष 2025 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प लिया है। उसे प्राप्त करने के लिए वह लगातार कार्य कर रहे हैं। प्रेस वार्ता के दौरान रुड़की जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, विधायक प्रदीप बत्रा भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button