Uttarakhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दो दिवसीय दौरे पर आएंगी उत्तराखंड, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आएंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 8 और 9 दिसंबर को उत्तराखंड दौरे पर हैं। राष्ट्रपति मुर्मू मसूरी में भावी आईएएस अफसरों को संबोधित करेंगी।

देहरादून. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आएंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 8 और 9 दिसंबर को उत्तराखंड दौरे पर हैं। राष्ट्रपति मुर्मू मसूरी में भावी आईएएस अफसरों को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही दून विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज देहरादून पहुंचेगी। इसके बाद वह राजभवन जाएंगी। रात को वह आशियाना में विश्राम करेंगी। नौ दिसंबर को राष्ट्रपति पहले लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मसूरी में भावी आईएएस अफसरों को संबोधित करेंगी।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दून विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। दून विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह नौ दिसंबर को होगा। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।

Related Articles

Back to top button