वाराणसी: सुभासपा के प्रवक्ता ने किया नई पार्टी का गठन, राजभर को ठहराया सपा की हार का जिम्मेदार

सुभासपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता शशी प्रताप सिंह ने नई पार्टी का गठन किया है। शशी प्रताप सिंह ने सुभासपा से अलग होकर राष्ट्रीय समता पार्टी का गठन किया है।

वाराणसी. सुभासपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता शशी प्रताप सिंह ने नई पार्टी का गठन किया है। शशी प्रताप सिंह ने सुभासपा से अलग होकर राष्ट्रीय समता पार्टी का गठन किया है। इस दौरान शशी प्रताप सिंह ने ओपी राजभर पर अपने मुद्दों से भटकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा सपा से गठबंधन के बाद पार्टी की विचारधारा में बदलाव आया। 2022 विधानसभा चुनाव में सपा की हार का मुख्य कारण ओपी राजभर हैं।

राष्ट्रीय समता पार्टी का गठन करने वाले शशी प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि ओपी राजभर के बेतुका बयानों की वजह से सपा को 2022 विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। 2022 उपचुनाव में ही राजभर समाजवादी पार्टी से अलग हो गए। ओपी राजभर हमेशा परिवारवाद की राजनीति करते हैं। ओपी राजभर के लिए सबसे महत्वपूर्ण पैसा है वो पैसे की लिए कुछ भी कर सकते हैं।

पार्टी गठन के बाद शशी प्रताप सिंह ने कहा हमारी राष्ट्रीय समता पार्टी के कई प्रमुख मुद्दे हैं जो हम जनता के बीच रखेंगे, सबसे अहम मुद्दा पूर्वांचल को अलग राज्य बनाना है। 17 जुलाई को एक और बढ़ा खुलासा पार्टी करेगी। बता दें, सुभासपा में शशिप्रताप सिंह का अहम रोल रहा है। 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए लगातार कैम्पियन करते रहे थे।

Related Articles

Back to top button
Live TV