
कॉफ़ी विद करण पर इस हफ्ते अनिल कपूर और वरुण धवन थे। धवन की अभी हाल ही में शादी हुई है जबकी अनिल कपूर की शादी को कई साल हो गए हैं। दोनों सितारों ने शादी और रिश्ते को बनाए रखने के लिए कुछ दिलचस्प सलाह दी। वरुण धवन ने अपने करियर और शादी के बारे में भी विस्तार से बात की।
कॉफ़ी विद करण में अनिल कपूर और वरुण धवन ने शादी के सवालों का दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया। वरुण ने बेडरूम में चीजों को अच्छा रखने के लिए रोल प्ले का भी सुझाव दिया। वरुण और नताशा दलाल पिछले साल जनवरी में शादी के बंधन में बंधे थे। अभिनेता ने बाद में व्यक्त किया कि उनकी पत्नी यह सब कहने के लिए उनसे बहुत खुश नहीं होने वाली हैं।
वरुण ने आगे पुरुषों के लिए टिप्स बताए उन्होने कहा कि मैं अपनी पत्नी को तब से डेट कर रहा हूं जब हम स्कूल या कॉलेज में थे। इसलिए, आपको उसे लुभाने के लिए, उसे हंसाने के लिए, उसे अच्छा महसूस कराने के लिए विशेष चीजें करनी होंगी। अभिनेताओं ने बेवफाई पर भी बात की। वरुण और अनिल को जुग जुग जीयो में पिता और पुत्र के रूप में एक साथ देखा गया था, जिसने बॉक्स-ऑफिस पर औसत से अधिक प्रदर्शन किया था।