दिल्ली के नए उपराज्यपाल बने विनय सक्सेना, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए ये नेता …

विनय कुमार सक्सेना ने गुरुवार को दिल्ली के नए उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली। समारोह राज निवास में आयोजित किया गया था जहां विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई । बता दे कि इससे पहले दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने “व्यक्तिगत कारणों” का हवाला देते हुए राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

वहीं शपथ समारोह में  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनके उप-मनीष सिसोदिया, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री, कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ दिल्ली के सांसद और विधायक भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।  64 वर्षीय सक्सेना ने दिल्ली के 22वें उपराज्यपाल बनने के लिए अनिल बैजल की जगह ली है।  उन्होंने पहले खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

Related Articles

Back to top button