दिल्ली: विश्वास नगर में भीषण अग्निकांड, 4 लोगों की मौत, 2 झुलसे; ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट से आग लगने की आशंका

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के विश्वास नगर इलाके में भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई है। यहां गली नंबर-11 स्थित एक मकान में आग लगने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग झुलस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, विश्वास नगर की गली नंबर-11 में स्थित एक मकान में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोग आग की चपेट में आने से झुलस गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। झुलसे हुए दोनों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मकान में ई-रिक्शा के चार्जिंग पॉइंट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Related Articles

Back to top button