गांव में वर्चस्व की जंग, जमकर हुई तोड़फोड़ और पत्थरबाजी, फोर्स तैनात

खबर कौशांबी से है जहां वर्चस्व को लेकर दो गुटों में जमकर बवाल देखने को मिला। कौशाम्बी में पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान के लोग आमने-सामने आने के बाद दोनों गुटों की तरफ से जमकर पत्थरबाजी और तोड़फोड़ हुई।

रिपोर्ट-मोअज़्ज़म खान

खबर कौशांबी से है जहां वर्चस्व को लेकर दो गुटों में जमकर बवाल देखने को मिला। कौशाम्बी में पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान के लोग आमने-सामने आने के बाद दोनों गुटों की तरफ से जमकर पत्थरबाजी और तोड़फोड़ हुई। इस पत्थरबाजी में कोचिंग से घर लौट रहा छात्र घायल हो गया जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में तनाव के बाद भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

पूरी घटना कौशाम्बी जिले के मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के रमसहाईपुर गांव की है। एडिशनल एसपी समर बहादुर ने बताया कि मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के रमसहाईपुर गांव में यह विवाद हुआ। एडिशनल एसपी ने बताया कि यह विवीद वर्चस्व को लेकर किया गया है। इस विवाद में पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान शामिल है। इस विवाद में दोनों पक्षो में तोड़फोड़, पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। जिसमे एक बच्चा जख्मी घायल हुआ है। गोली चलने की पृष्टि नही हुई है। एडिशनल एसपी समर बहादुर ने कहा कि मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान प्रधानपति चंद्र प्रकाश और पूर्व प्रधान राज करन के बीच पुरानी रंजिश है। जिसके चलते वर्तमान प्रधान पति ने अपने समर्थकों के साथ पूर्व प्रधान पर धावा बोल दिया। जिसके बाद जमकर तोड़फोड़ और बवाल हुआ। इस हमले में पत्थरबाजी के साथ आगजनी का भी प्रयास किया गया।

Related Articles

Back to top button