
जालंधर- खालिस्तानी समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ का मुखिया अमृतपाल सिंह को जालंधर पुलिस ने भगोड़ा घोषित किया है. इसके अलावा पुलिस ने असकी दो कारों को भी जब्त की हैं. साथ ही उनके हथियारों की वैधता की जांच की जाएगी.
'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह को भगोड़ा घोषित कर उनकी दो कारों को जब्त किया है। उनके हथियारों की वैधता की जांच की जा रही है। अमृतपाल सिंह को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस जुटी है। अब तक 78 लोगों को गिरफ्तार किया है। आगे की जांच जारी है: ANI से जालंधर पुलिस आयुक्त pic.twitter.com/yVh3kWS27P
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2023
जालंधर पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि अमृतपाल सिंह को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस जुटी है. अब तक 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है.
गौरतलब है कि शनिवार को शाहकोट के गांव महेतपुर के समीप अमृतपाल सिंह और उनके साथियों की पुलिस ने घेराबंदी की थी. पुलिस को अमृतपाल सिंह के शाहकोट आने की सूचना मिली थी.
इसीलिए पहले से ही पुलिस ने मोगा और शाहकोट के सभी मार्गों को बंद करके नाका लगा दिया गया था. पुलिस ने पहले उसके छह साथियों को पकड़ा था. बाकी लोगों को शाम को गिरफ्तार किया था.