Weather : गरज चमके साथ गिरेगी बिजली! बौछारों के साथ तेज हवाएं..मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 13 मई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में गरज चमक से साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

Weather Today:मौसम का मिजाज बदल लिया है। बुधवार और गुरुवार को यूपी के कई जिलों में आंधी पानी से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आई है। जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 13 मई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में गरज चमक से साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को राजधानी में पूर्वी हवाएं चलती रहेंगी। अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान स्थिर रहने की संभावना है। रविवार को भी मौसम सुहाना बना रहेगा। गर्म थपेड़ों से लोगों से राहत रहेगी। शुक्रवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेंटीग्रेड रहने के आसार हैं।

मोहम्मद दानिश ने बताया, आज यानी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।

Related Articles

Back to top button